अमेरिका के एक अस्पताल में पांच महीने पहले जन्मी दुनिया की सबसे छोटी बच्ची

एफए एयरलाइंस क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाईबिग का अधिग्रहण करेगी फिल्म Emergency की फिर बदली रिलीज डेट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बीज आजमगढ़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा पेयजल समस्या का हुआ समाधान- सतना हमीरपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई रैली शिवहर में देशी कट्टा के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार चंदौली में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेस हुआ संपन्न प्रदेश में बच्चों के सुपोषण की जांच के लिए वजन तिहार मनाया जा रहा है जालौन में आज लोकसभा चुनाव के तहत रूट मार्च, फुट पेट्रोलिंग की गयी आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार पीलीभीत में दुष्कर्म व पास्को के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 14 वर्ष की सजा और एक लाख अर्थ दंड लगाया भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 मई को एक दिवसीय चंबा दौरे पर सूरतगढ : अवैध हीरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अब होंगे मासिक टेस्ट आज का राशिफल तीर्थन घाटी के भिंडी थाच में शहीद लगन चन्द मेमोरियल कप सीजन-4 का सफल समापन। युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन तीन नए आपराधिक कानूनों पर रायपुर में हुई कार्यशाला उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की तैनाती

अमेरिका के एक अस्पताल में पांच महीने पहले जन्मी दुनिया की सबसे छोटी बच्ची

Deepak Chauhan 13-06-2019 15:37:58

अमेरिका के सैन डिएगो स्थित एक अस्पताल ने गुरुवार को दुनिया के सबसे छोटे नवजात (वजन और शरीर में) के जीवित रहने का खुलासा किया। बेबी सेबाई का जन्म के वक्त वजन महज 245 ग्राम था और  शरीर सेब से भी छोटा था। अमेरिका की आइओवा यूनिवर्सिटी की ‘टाइनिएस्ट बेबीज रजिस्ट्री’ में उसे दुनिया का सबसे छोटा जीवित नवजात के तौर पर दर्ज किया गया।


सैन डिएगो के शार्प मैरी बिर्च अस्पताल के मुताबिक, सेबाई का जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था। इसके बाद करीब पांच महीने तक इसका इलाज चला। हाल ही में स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। सेबाई का जन्म गर्भावस्था के 23वें हफ्ते में हुआ। एक सामान्य गर्भावस्था 40 हफ्तों की होती है। डॉक्टरों ने पहले ही पिता को बता दिया था कि उनके पास अपनी बेटी को देखने के लिए सिर्फ एक घंटा है, क्योंकि इतने कम वजन वाले बच्चों का जीवित रहना बेहद मुश्किल होता है।


डॉक्टर की कोशिश से बच्ची बच गई

अस्पताल ने बच्ची की मां का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया गया कि डॉक्टरों ने बच्ची के एक घंटे तक जीवित रहने की संभावना जताई थी। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिश
से बच्ची पहले दो घंटे, फिर कुछ दिन और इसके बाद कुछ हफ्तों तक जीवित रह गई। ऐसा इसलिए की डॉक्टर खुद इसके जीवित रहने को लेकर कोई ठोस दावा नहीं कह पा रहे थे। 


नर्स ने कहा- हथेली में समा जाती थी

अस्पताल के आईसीयू में पांच महीने तक रखे जाने के बाद उसका वजन 2.2 किलो तक पहुंच गया। इसके बाद ही डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज किया। अस्पताल में सेबाई का ख्याल रखने वाली नर्स किम नोर्बी के मुताबिक, बच्ची का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक और नर्स एमा ने कहा कि सेबाई जन्म के समय इतनी छोटी थी बिस्तर पर दिखाई ही नहीं देती ती। वो हथेली में ही समा जाती थी।


जापान में जन्मा था 258 ग्राम का बच्चा 

इससे पहले अक्टूबर 2018 में टोक्यो के एक अस्पताल में सबसे कम वजन के बच्चे का जन्म हुआ था। जन्म के वक्त उसका वजन 258 ग्राम था। 6 महीने से अधिक चले इलाज के बाद इसका वजन 3 किलो हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जापान के ही एक बच्चे के नाम था, जिसका जन्म के समय वजन 268 ग्राम था।


वीडिओ APF NEWS AGENCY के ट्विटर से 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :